रविवार, 31 मई 2026

लखनऊ : किशोरी छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को पब्लिक ने पकड़ कर पीटाई के बाद किया पुलिस के हवाले।।||Lucknow: The public caught a man who molested a teenage girl, beat him up and handed him over to the police.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
किशोरी छेड़छाड़ करने वाले शोहदे को पब्लिक ने पकड़ कर पीटाई के बाद किया  पुलिस के हवाले।।
दो टूक : लखनऊ के थाना इटौंजा इलाके में घर मे घुसकर किशोरी से छेडछाड करने वाले शोहदे को पब्लिक ने पकड़़ कर पीटाई के बाद पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शोहदे को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। 
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार रविवार को थाना इटौंजा क्षेत्र के एक गॉव में एक शोहदे ने मौका पाकर घर में घुसकर नाबालिग युवती से छेड़छाड़ करने लगा किशोरी के शोर मचाने पर भाग रहे शोहदे को गॉव वालों पकड़ कर जमकर पीटाई किया और सूचना पहुची पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पीडित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-77/2026 धारा 74/333 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा धारा 9(M)/10 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए थाना इटौंजा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। 
गिरफ्तार राजू उर्फ राजकुमार पुत्र स्वर्गीय रामरसन, निवासी ग्राम अरम्बा, थाना इटौंजा, जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पीड़िता से संबंधित प्रकरण में सभी आवश्यक वैधानिक एवं संरक्षणात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।