शुक्रवार, 15 मई 2026

लखनऊ : पुलिस ने तीन शातिर चोरों किया गिरफ्तार,बंद घरों को बनाते है निशाना।||Lucknow: Police arrested three notorious thieves who targeted closed houses.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पुलिस ने तीन शातिर चोरों किया गिरफ्तार,बंद घरों को बनाते है निशाना।
दो टूक :लखनऊ के कोतवाली ठाकुरगंज पुलिस टीम ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कीमती जेवरात व 25,000/- रूपये नगद बरामद किया।
विस्तार
पुलिस के कोतवाली ठाकुरगंज इलाके के बसन्त कुंज सेक्टर आई निवासी  श्रीमती कमरून निशा पत्नी मो0 गुलशेर के यहाँ दि0-16.04.2026 को अज्ञात चोरों घर का ताला तोड़कर कर अज्ञात चोरों ने रुपए गहने चोरी कर ले गए थे। पुलिस लिखित सूचना के आधार एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही थी  इसी सेक्टर में 7व8 मई की रात हरिश्चन्द्र के मकान मे चोरो ने घर में घुसकर जेवरात व नगदी चोरी कर ले गए। बीते 9 मई पुलिस ने हरिश्चन्द्र की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम घटाना का खुलासा के लगाई ।
छानबीन के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मूसाबाग खण्डहर के पास थाना क्षेत्र ठाकुरगंज से घटना में शामिल अभि0गण 01-नूर मोहम्मद उर्फ बाबू पुत्र लाल मोहम्मद उम्र-करीब 18 वर्ष निवासी-सेक्टर आई 65/25 बसंतकुंज योजना थाना ठाकुरगंज लखनऊ 02-मोहम्मद हमजा पुत्र आजम अली उम्र करीब 19 वर्ष निवासी-47/33 सेक्टर आई बसंतकुंज योजना थाना ठाकुरगंज लखनऊ व 03-आनन्द यादव पुत्र राम मिलन यादव उम्र करीब 19 वर्ष निवासी-54/26 सेक्टर आई बसंतकुंज योजना थाना ठाकुरगंज लखनऊ को चोरी के गहने व 25 हजार रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया गया है। 
बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमों में धारा- 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है । अभि0गण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण की जा रही है । 
-पंजीकृत अभियोग (अनावरित अभियोग)---
01-मु0अ0सं0-239/2026 धारा-305(ए) 331(4)/ 317(2)बीएनएस थाना ठाकुरगंज लखनऊ
02-मु0अ0सं0-292/2026 धारा-305(ए) 331(4)/ 317(2) बीएनएस थाना ठाकुरगंज लखनऊ
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01-नूर मोहम्मद उर्फ बाबू पुत्र लाल मोहम्मद निवासी-सेक्टर आई बसंतकुंज योजना थाना ठाकुरगंज लखनऊ उम्र- 18 वर्ष 
02-मोहम्मद हमजा पुत्र आजम अली उम्र करीब 19 वर्ष निवासी- आई बसंतकुंज योजना थाना ठाकुरगंज लखनऊ 
03-आनन्द यादव पुत्र राममिलन यादव उम्र करीब 19 वर्ष निवासी-सेक्टर आई बसंतकुंज योजना थाना ठाकुरगंज लखनऊ 
बरामदगी का विवरण-
 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु
 01 अदद हाय पेंडिल पीली धातु, 
01 अदद हाथ फूल सफेद धातु, , 03 जोडी पायल सफेद धातु,, 03 जोडी बिछिया सफेद धातु , 25 हजार रुपये नगद बरामद
-गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01-प्रभारी निरीक्षक  ओमवीर सिंह चौहान थाना ठाकुरगंज लखनऊ ।
02-उ0नि0 सर्वेश नायक चौकी प्रभारी प्रेरणा स्थल थाना ठाकुरगंज लखनऊ 
03-उ0नि0 राजबहादुर सिंह चौकी प्रभारी आम्रपाली थाना ठाकुरगंज लखनऊ
04-उ0नि0 अमर सिंह थाना ठाकुरगंज लखनऊ
05-उ0नि0 श्री महेश चन्द्र थाना ठाकुरगंज लखनऊ
06-का0 विनोद राणा थाना ठाकुरगंज लखनऊ