लखनऊ :
तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र भसण्डा में सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी खनन करने वाले निजी कालेज पर नही हुई कार्यवाही, प्रशासन मौन।
दो टूक : लखनऊ के तहसील मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम प्रधान ने भसण्डा में सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध मिट्टी खनन करने वाले निजी इंजीनियरिंग कालेज प्रशासन पर कार्यवाही ना करने का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस पर एसडीएम से शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया है।
विस्तार :
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र ग्राम भसण्डा में निजी इंजीनियरिग कालेज प्रशासन ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर तालाब बना दिया,ग्राम प्रधान की शिकायत पर नौ दिन पहले एसडीएम के निर्देश पर जांच करने पहुंची राजस्व टीम ने मौके के निरीक्षण में शिकायत सही पायी. लेकिन कार्यवाही की बजाय प्रशासन चुप्पी साध गया.शनिवार को मोहनलालगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम पवन पटेल से ग्राम प्रधान ललित शुक्ला ने लिखित शिकायत कर निजी कालेज प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से मिट्टी खनन कर तालाब बनाये जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कराकर जुर्माने की कार्यवाही किये जाने की मांग की।प्रधान ललित शुक्ला ने आरोप लगाते हुये कहा निजी कालेज के मालिक ने गांटा स०-65,629,630,615,584,630जो कि अभिलेखो में सरकारी जमीने दर्ज है उक्त भूमियो पर अवैध रूप से कब्जा कर बाउड्री वाल,सड़क व बिल्डिगं बनाये जाने का आरोप लगाते हुये शिकायत की।एसडीएम पवन पटेल प्रधान की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये तहसीलदार रितुराज शुक्ला को नायाब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर तत्काल सरकारी जमीनो से अवैध कब्जा हटवाने के साथ ही सरकारी जमीन से अवैध खनन मामले में मुकदमा दर्ज कराकर जुर्माने की कार्यवाही के लिये रिपोट मांगी।दूसरी शिकायत राजेश कुमार निवासी नकटामऊ मजरा निजामपुर ने करते हुये बताया अपनी पैतृक भूमि गांटा स०297,296 की मेड़बंदी के लिये धारा-116 के अन्तर्गत एसडीएम न्यायालय में वाद डाला था,2जून2022 को न्यायालय से जमीन की मेड़बंदी कराये जाने का आदेश भी हुआ लेकिन जमीन की पैमाईश कर मेड़बंदी नही करायी गयी।सम्पूर्ण समाधान दिवस से लेकर एसडीएम से मिलकर दर्जनो प्रार्थना पत्र देकर न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराकर जमीन की मेड़बंदी कराये जाने की मांग भी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुयी।एसडीएम पवन पटेल ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये राजस्व टीम को मौके पर जाकर तत्काल जमीन की मेड़बंदी कराये जाने के निर्देश दिये।सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसीपी विकास पाडे,तहसीलदार रितुराज शुक्ला समेत सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
