रविवार, 3 मई 2026

लखनऊ : नशे में धुत युवक ने काटा हंगामा, पहुंची पीआरवी के वाहन में ईट मार कर शीशा तोड़ा।||Lucknow: A drunk youth created a ruckus and broke the glass of an arriving PRV vehicle by throwing a brick at it.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
नशे में धुत युवक ने काटा हंगामा, पहुंची पीआरवी के वाहन में ईट मार कर शीशा तोड़ा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र के अतरौली गांव में शनिवार को शराब के नशे में धुत युवक भालेन्द्र निवासी अतरौली द्वारा हगांमा करने की ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-112 पीआरवी पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियो से नशे में धुत युवक ने अभद्रता करते हुये ईट मार कर पीआरवी वाहन का अगला शीशा तोड़ दिया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नशे में धुत युवक को नियंत्रण में लेकर इलाज के लिये सीएचसी मोहनलालगंज लेकर गयी।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया आरोपी के विरूद्व सरकारी वाहन में तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।