लखनऊ :
पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने की आत्माहत्या,घर मे मचा कोहराम,FIR दर्ज पुलिस जांच में जुटी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना नगराम क्षेत्रांतर्गत अमेठियन पुरवा गांव में रविवार को एक युवक ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से फांसी लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगराम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरु कर दी है। वही मृतक युवक के पिता ने पत्नी समेत ससुरारीजनो पर
आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना नगराम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमेठियन का पुरवा मजरा बहरौली निवासी 28 वर्षीय प्रशान्त कुमार सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनो ने आनन-फानन में फंदे से उतारकर तत्काल उपचार हेतु सीएचसी गोसाईगंज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे दो मासूम बच्चों 7 वर्षीय हार्दिक और 4 वर्षीय यश को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक युवक के पिता अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को उसकी पत्नी ममता सिंह उर्फ रूचि, उसकी दो बहनों रूबी सिंह व बब्बी सिंह, तथा ससुर राजकरन सिंह और सास श्याम कुमारी सिंह द्वारा लगातार प्रताड़ित करते थे और आत्महत्या के लिए उकसानया जिसके संबंध में थाना नगराम में तहरीर देकर सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है।
नगराम पुलिस के अनुसार फांसी की घटना के क्रम में मृतक युवक के पिता अशोक कुमार सिंह निवासी ग्राम अमेठियन का पुरवा मजरा बहरौली थाना नगराम लखनऊ द्वारा थाना स्थानीय पर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि विपक्षीगण ममता सिंह उर्फ रुचि सिंह (मृतक की पत्नी), रूबी सिंह एवं बब्बी सिंह (मृतक की पत्नी की बड़ी बहनें), श्याम कुमारी (मृतक की सास) तथा राजकरन सिंह (मृतक के ससुर) द्वारा उनके पुत्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर *थाना नगराम पर मु0अ0सं0-66/2026 धारा 108 बी0एन0एस0 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक सहदेव कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।
वर्तमान समय तक मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है तथा मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
