लखनऊ :
सात दिवसीय भागवत कथा मे पहुंच कर जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कथा किया श्रवणपान।
●भारती भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के अध्यक्ष ने जितेन्द्र बहादुर सिंह ने ब्यास जी महाराज से लिया आशीर्वाद।।
दो टूक : लखनऊ के रायल सिटी बिजनौर रोड स्थित श्रीश्री सिद्ध पीठ नवदुर्गा मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की तथा कथावाचक महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारा आयोजित इस भव्य कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। आयोजक एवं भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के उत्तर प्रदेश प्रभारी एल.एम. यादव ने बताया कि कथा का आयोजन 24 मई से 30 मई तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक किया जा रहा है, जबकि 31 मई रविवार को हवन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न होगा। कथा का वाचन राष्ट्रीय संत देवाचार्य देवमूर्ति जी महाराज द्वारा किया जा रहा है।
इसी क्रम में कथा स्थल पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह का मंच पर कथावाचक महाराज द्वारा रामनामी फटका पहनाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक एल.एम. यादव की विशेष भूमिका रही, वहीं समाजसेवी एवं मंदिर के कर्ताधर्ता मुकेश सैनी भी आयोजन में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद प्रमोद कुमार यादव भी कथा में सम्मिलित हुए। मंच पर कथावाचक महाराज द्वारा उनका भी माला पहनाकर सम्मान किया गया। कथा स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम के निवेदक श्री राम सेवक सैनी, श्री राम समुझ सैनी एवं श्री मुकेश सैनी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की।
●श्रीमद्भागवत कथा मे कथा पान एवं
आशीर्वाद लेते हुए भक्तगण।
