लखनऊ :
संविदा सफाई कर्मी की ईंट से कूचकर बेरहमी से हत्या,झील किनारे खाली प्लाट मे मिला शव।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर इलाके के अशरफ नगर गॉव के पास झील किनारे संविदा सफाई कर्मी का लहूलुहान शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाया और मृतक की शिनाख्त के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।
मृतक एक दिन पहले वह रात को घर नहीं पहुचा घरवाले उसे ढूंढ़ रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि किसी की डेडबॉडी प्लॉट में पड़ी है जहाँ बेरहमी से सिर और चेहरा ईंट से कूचकर हत्या की गई थी।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना बिजनौर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अशरफ नगर के पास गांव के बाहर स्थित एक झील के किनारे खाली प्लॉट मे शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया शरीर पर काफी चोट के निशान पाए गए। आसपास मौजूद लोगों, क्षेत्रीय निवासियों एवं मौके पर पहुंचे परिजनों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान सूरज गौतम पुत्र रमेश गौतम निवासी ग्राम अशरफ नगर थाना बिजनौर, लखनऊ के रूप में हुई।
मृतक पीजीआई अस्पताल में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था तथा अविवाहित था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद एवं सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा मृतक के परिजनों से वार्ता कर घटना के शीघ्र एवं निष्पक्ष अनावरण हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
पहले
पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित कराए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहनता से की जा रही है तथा शीघ्र आवश्यक तथ्यों का अनावरण कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
घर मे मचा कोहराम मां का रोते रोते हो जा रही बेसुध।
मृतक सूरज की मां घर में बैठी रो रही हैं। वह यही कहती जा रही हैं कि मेरा बेटा नशेड़ी-शराबी नहीं था। अगर वह नशेड़ी-शराबी होता तो मान लेती कि उसने ही कुछ किया होगा। सूरज के पिता की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक अपनी मां केशाना, बड़े भाई शुभम के साथ रहता था। उसकी बड़ी बहन प्रियंका की शादी हो चुकी है। मृतक, उसका भाई और उसकी मां तीनों लोग SGPGI में संविदा पर सफाई कर्मचारी के पद पर काम करते थे। फिलहाल पुलिस गहन जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
