शुक्रवार, 8 मई 2026

लखनऊ : IPL क्रिकेट मैच का फर्जी टिकट बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,चार गिरफ्तार।||Lucknow: Inter-state gang selling fake IPL cricket match tickets busted, four arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
IPL क्रिकेट मैच का फर्जी टिकट बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,चार गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र बीते गुरुवार को पुलिस टीम ने IPL क्रिकेट मैच का फर्जी टिकट बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार जालसाजों को गिरफ्तार कर फर्जीवाड़े का खुलासा किया।  गिरफ्तार सभी छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं, जो संगठित तरीके से विभिन्न राज्यों में जाकर IPL मैच का फर्जी टिकट बेचने का कार्य करते थे। इनके द्वारा सोशल मीडिया से ओरिजनल टिकट की फोटो प्राप्त कर Corel Draw एप्लीकेशन के माध्यम से फर्जी टिकट तैयार कर बेचते है। असली टिकट की तरह दिखने वाले टिकटों को डिजाइन एवं एडिट कर आमजन को ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।
गिरोह द्वारा ChatGPT की सहायता से टिकट की साइज एवं पेपर क्वालिटी की जानकारी प्राप्त कर टिकटों को असली जैसा स्वरूप दिया गया। दर्शकों को असली टिकट बताकर UPI के माध्यम से रुपये प्राप्त किये जाते थे कब्जे से फर्जी आईपीएल टिकट, मोबाइल फोन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से संबंधित विवरण एवं घटना में प्रयुक्त रिट्ज कार बरामद। पुलिस पूछताछ में बताया गया कि इससे पूर्व भी वे दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर मैचों के दौरान टिकट बिक्री के लिए जा चुके हैं। ऑनलाइन भुगतान प्राप्त करने हेतु मुख्य रूप से अभियुक्त श्रीकान्त बोरकर के बैंक खाते का उपयोग किया जाता था। साइबर सेल लखनऊ व थाना सुशांत गोल्फ सिटी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरोह का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । लखनऊ पुलिस द्वारा आईपीएल मैचों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर सेल टीम तथा थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 
विस्तार : 
DCP साउथ अमित कुमार ने ई-बाइट के द्वारा जानकारी दी कि दिनांक 07.05.2026 को इकाना स्टेडियम के बाहर क्रिकेट मैच के फर्जी टिकट बेचकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से फर्जी मैच टिकट, मोबाइल फोन, ऑनलाइन लेन-देन से संबंधित डिजिटल साक्ष्य एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है।
पीडित प्रदीप सिंह पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी मोहल्ला सुशील नगर थाना उरई जनपद जालौन द्वारा थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वह आईपीएल मैच देखने हेतु लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम आया था, जहाँ स्टेडियम के बाहर अज्ञात व्यक्तियों से उसने दो टिकट खरीदे तथा उनके द्वारा बताए गए UPI पर 1000/- रुपये ऑनलाइन भुगतान किया।
जब वादी टिकट लेकर स्टेडियम गेट पर पहुँचा तो टिकट चेक कर रहे कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि उक्त टिकट फर्जी (Fake Ticket) हैं। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर मु0अ0सं0 290/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत कर पुलिस टीम का गठन किया गया।
-गिरफ्तार जालसाजों का नाम व पता
1. श्रीकान्त बोरकर पुत्र तुलसीदास बोरकर निवासी 3/35 स्पार्क नगर रिशाली साईं मंदिर चौक थाना नैवई जनपद दुर्ग, छत्तीसगढ़, उम्र लगभग 30 वर्ष।
(कार वॉशिंग व्यवसाय एवं डिजाइनिंग कार्य, शैक्षिक योग्यता – स्नातक)
2. नूतन कुमार साहू पुत्र पारस नाथ साहू निवासी मकान संख्या 58 मरौदा रिशाली थाना नैवई जनपद दुर्ग, छत्तीसगढ़, उम्र लगभग 28 वर्ष।
(आर्किटेक्ट/डिजाइनर, शैक्षिक योग्यता – सिविल पॉलिटेक्निक)
3. राजेन्द्र चौधरी पुत्र स्व0 आधारीलाल चौधरी निवासी 111 मौहारी मरोदा थाना नेवई जनपद दुर्ग, छत्तीसगढ़, उम्र लगभग 29 वर्ष। (कार वॉशिंग व्यवसाय, शैक्षिक योग्यता – इंटरमीडिएट)
4. विश्वजीत साहू पुत्र विजय साहू निवासी 98 मौधरी मरोदा थाना नेवई जनपद दुर्ग, छत्तीसगढ़, उम्र लगभग 22 वर्ष। (2D/3D डिजाइनर, फर्जी टिकट एडिटिंग का कार्य करता था, शैक्षिक योग्यता – इंटरमीडिएट)
*04-पूछताछ का विवरण*
अभियुक्त राजेन्द्र चौधरी पुत्र स्व0 आधारीलाल चौधरी निवासी मौहरी मरोदा थाना नेवई जनपद दुर्ग, छत्तीसगढ़ द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने मित्र श्रीकान्त बोरकर के साथ पार्टनरशिप में कार वॉशिंग का कार्य करता है। आर्थिक तंगी एवं नया ऑफिस खोलने हेतु पैसों की आवश्यकता के कारण वह परेशान चल रहा था। इसी दौरान अपने मित्रों विश्वजीत साहू एवं नूतन साहू के साथ मिलकर फर्जी आईपीएल टिकट बनाकर बेचने की योजना बनाई गयी।
अभियुक्त विश्वजीत साहू पुत्र विजय साहू निवासी मौधरी मरोदा थाना नेवई जनपद दुर्ग, छत्तीसगढ़ द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह 2D/3D डिजाइनिंग एवं एलीवेशन डिजाइनिंग का कार्य करता है तथा उसने यह कार्य YouTube एवं कोचिंग के माध्यम से सीखा है। घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह भी पैसों की समस्या से जूझ रहा था।
         अभियुक्तगण ने बताया कि पूर्व में रायपुर में मैच देखने के दौरान उन्होंने ब्लैक में टिकट खरीदे थे तथा सफलतापूर्वक स्टेडियम में प्रवेश भी किया था, जिसके बाद उन्हें फर्जी टिकट तैयार कर बेचने का विचार आया। अभियुक्त विश्वजीत साहू द्वारा Corel Draw एप्लीकेशन के माध्यम से टिकट डिजाइन किये गये। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, 
Instagram एवं YouTube से ओरिजनल टिकटों की फोटो प्राप्त कर उन्हें एडिट किया गया। ChatGPT की सहायता से प्राप्त की गयी। 
पुलिस पूछताछ में जालसाजों ने बताया कि दिनांक 04.05.2026 को वह अपने साथियों के साथ वाहन संख्या CG 08 W 8055 रिट्ज कार से दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम गया था, जहाँ फर्जी टिकट बेचने का प्रयास किया गया, किन्तु टिकटों की गुणवत्ता कम होने एवं बारकोड मैच न होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद टिकटों में सुधार कर दिनांक 06.05.2026 को लखनऊ आकर होटल में रुके तथा दिनांक 07.05.2026 को इकाना स्टेडियम के बाहर टिकट बेचे गये।
अभियुक्तगण  द्वारा बताया गया कि एक युवक को मैच देखने के लिये उससे संपर्क किया गया तथा पहले 2000/- रुपये में टिकट देने की बात हुई, बाद में 1000 रुपये में सौदा तय हुआ। भुगतान UPI के माध्यम से अभियुक्त श्रीकान्त बोरकर के बैंक खाते में प्राप्त किया गया।
गिरफ्तारी स्थान एवं दिनांक-
07 मई 2026 समय करीब 4.30 बजे शाम, दोदनखेड़ा चौराहा के पास| 
बरामदगी –
 04 अदद स्मार्ट मोबाइल फोन, एक अदद ASUS कम्पनी का लैपटॉप मय चार्जर व माउस,15 अदद जाली आईपीएल टिकट ,
02 अदद 170-जीएसएम पेपरशीट में छपे हुये 14 जाली टिकट।13 अदद 170-जीएसएम पेपर की प्लेन शीट ,02 अदद पेपर कटर, एक अदद Ritz Car नम्बर CG W 8055 सफेद रंग (अभियुक्त राजेंद्र कि पत्नी गीतिका के नाम पर रजिस्टर्ड है), 01 अदद पास बुक,04 अदद एटीएम कार्ड,
 02 अदद पैनकार्ड, 2 अदद आधार कार्ड,
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
साइबर सेल लखनऊ व थाना सुशांत गोल्फ सिटी की संयुक्त पुलिस टीम, कमिश्नरेट लखनऊ।
DCP साउथ अमित कुमार की ई-बाइट।