हरदोई :
पूरे प्रदेश में बाल कल्याण समितियों के पुनर्गठन की कवायद तेत।।
दो टूक : हरदोई - -प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति ने महिला कल्याण विभाग को भेजा पत्र, शासन ने निदेशक को दिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश
बाल कल्याण समिति के पुनर्गठन की मांग अब प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवम द्विवेदी द्वारा महिला कल्याण विभाग को भेजे गए पत्र के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि नई, ऊर्जावान और योग्य टीमों को अवसर मिलने से इन समितियों की कार्यक्षमता और पारदर्शिता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
