गुरुवार, 7 मई 2026

लखनऊ : कार से कुचलकर बेजुबान कुत्ते को तड़पा-तड़पाकर उतारा मौत के घाट, क्रूरता की सारी हदें पार वीडियो वायरल,FIR दर्ज।।||Lucknow: A mute dog was crushed to death by a car, a video of cruelty crossing all limits went viral, and an FIR was registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कार से कुचलकर बेजुबान कुत्ते को तड़पा-तड़पाकर उतारा मौत के घाट, क्रूरता की सारी हदें पार वीडियो वायरल,FIR दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र कृष्ण बिहार कालोनी रायबरेली रोड़ मे बीते 4 मई  दोपहर कार ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए सड़क किनारे लेटे बेजुबान कुत्ते पर चढ़ाकर बेरहमी से तड़पा तड़पा कर मौत के घाट उतार दिया। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का एनिमल वेलफेयर एनजीओ ने संज्ञान लेते हुए थाना पीजीआई में कार नम्बर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार एक कार नम्बर 21 BH 0861A के चालक के द्वारा सड़क किनारे लेटे हुए बेजुबान कुत्तो पर क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए कार चढ़ाकर कुत्ते को तड़पा-तड़पाकर मौत के घाट उतार कर चल दिया। वही पास के लोगों ने घटना की वीडियो बनाकर इन्टरनेट पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो थाना पीजीआई क्षेत्र कृष्ण बिहार कालोनी रायबरेली रोड़ का बताया जा रहा है घटना 4 मई दोपहर बाद तीन बजे की है। पशु क्रूरता की वायरल वीडियो को मासूम फाउंडेशन एनिमल वेलफेयर एनजीओ न्यू हैदरगंज ठाकूरगंज लखनऊ की नेहां जैदी ने संज्ञान लेते हुए थाना पीजीआई मे वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देते मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ठाकुरगंज एनिमल एनजीओ की नेहां जैदी की तहरीर पर पशु- क्रूरता घटना की एफआईआर दर्ज की गई है पुलिस मामले छानबीन एवं अग्रिम कार्रवाई कर रही है।