गोंडा- नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सतिया सुरजापुर में एक युवक ने शादी के लिए बिल्कुल अलग राह चुनी। यहां समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव जयश वर्मा ने पारंपरिक रीति रिवाजों और अवैज्ञानिक आडंबरों को त्यागकर भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए विवाह किया।
इस अनोखे “संवैधानिक विवाह” की चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है।
जयश वर्मा का कहना है कि हर धर्म और मजहब की अपनी परंपराएं हैं, लेकिन असली न्याय और सुरक्षा संविधान से मिलती है। उन्होंने कहा कि जब हर समस्या का समाधान संविधान में मौजूद है, तो नई जिंदगी की शुरुआत भी उसी वैज्ञानिक और कानूनी आधार से क्यों न की जाए। इस अनोखी शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और अब यह पहल पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
