रविवार, 31 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: मारपीट मामले में फरार चल रहा आरोपी जारचा पुलिस के हत्थे चढ़ा, सिद्धिपुर मोड़ से गिरफ्तारी!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: मारपीट मामले में फरार चल रहा आरोपी जारचा पुलिस के हत्थे चढ़ा, सिद्धिपुर मोड़ से गिरफ्तारी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना जारचा पुलिस को मारपीट के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष द्वारा थाना जारचा में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि गांव के कुछ लोगों ने उसके भाई के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शिकायत के आधार पर थाना जारचा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था।

थाना जारचा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी। इसी क्रम में रविवार को पुलिस टीम ने ग्राम सिद्धिपुर मोड़ के पास से वांछित आरोपी शनि पुत्र रवि कुमार निवासी ग्राम ततारपुर, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामले में थाना जारचा पर मु0अ0सं0 84/2026 के तहत धारा 109(1), 115 और 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।।