।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक ,आजमगढ़ । फूलपुर क्षेत्र के कनेरी गांव स्थित राम समुझ स्मारक प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को परीक्षा फल व अंक प्रमाण पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा।
समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी व फूलपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मृगांक यादव उर्फ टाइगर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। ऐसे कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि उनके अंदर सकारात्मक सोच और आगे बढ़ने का जज्बा भी पैदा करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक काशी राम यादव ने कहा कि शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी एक-दूसरे के पूरक हैं। इन तीनों के समन्वय के बिना शिक्षा का समुचित विकास संभव नहीं है।
इस मौके पर प्रवेश यादव, प्रवीण विश्वकर्मा, समीर यादव, सर्वेश यादव, प्रधानाचार्य दिनेश यादव, सुशांत प्रजापति, हिमांशु प्रजापति, राधेश्याम यादव, सरोज चौरसिया, सुमन, रितिका, रेनू, प्रतिभा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
