गुरुवार, 7 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, डेढ़ किलो से अधिक गाँजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, डेढ़ किलो से अधिक गाँजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तहत थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर गाँजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मई 2026 को थाना फेस-1 पुलिस टीम ने बीट पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र की सहायता से सेक्टर-8 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शिवम उर्फ शिवा पुत्र महेश को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से सेक्टर-5 हरौला, थाना फेस-1 नोएडा का रहने वाला है तथा उसकी उम्र लगभग 27 वर्ष बताई गई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र में अवैध रूप से गाँजा सप्लाई करने का कार्य करता था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले भी वह कई बार कानून के शिकंजे में आ चुका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशा तस्करों और अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।।