रविवार, 10 मई 2026

लखनऊ : साइबर कैफे के बहाने घर से 80 हजार लेकर युवती युवक संग फरार, रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow: A young woman fled with a young man after taking 80,000 rupees from his home on the pretext of going to a cyber cafe; a report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
साइबर कैफे के बहाने घर से 80 हजार लेकर युवती युवक संग फरार, रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : राजधनी लखनऊ के थाना कृष्णा नगर इलाके मे रहने वाली 23 वर्षीय युवती साइबर कैफे के बहाने से 80 हजार की नगदी लेकर रिस्तेदारी के युवक संग फरार हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नही चल सका। भाई ने युवक पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।
विस्तार: 
जानकारी के अनुसार थाना कृष्णा नगर क्षेत्र के सम्भर खेड़ा बाराबिरवा निवासी ने स्थानीय थाना कृष्णा नगर में तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 23 वर्षीय 
बहन मंदाकिनी  दिनांक-04/05/2026 दिन सोमवार करीब 12.00 घर से साइबर कैफे जान की बात कहकर निकली लेकिन वापस घर नही लौटी हम लोगो ने अपनी बहन की काफी खोजबीन अपने रिश्तेदारो और चिर परिचितो मे काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नही चला। घर मे छानबीन किया गया तो जानकारी हुआ कि मेरी बहन घर में रखा 80,000/- रूपये भी अपने साथ ले गई है। प्रार्थी ने हरदोई के ग्रा० लालपुर थाना अरवल मे रहने वाले अपने रिश्तेदार राधे के यहां पता लगाया तो मालूम हुआ की उनका बेटा प्रेम सागर भी उसी दिन से अपने घर से गायब है और प्रेम सागर जिसका मोबाइल नम्बर बंद जा रहा है आशंका है कि प्रेम सागर ने ही मेरी बहन को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।  पुलिस मिली तहरीर के अनुसार अग्रिम कार्रवाई कर रही है।