लखनऊ :
पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की मिली धमकी, जमीन के नाम पर 52 लाख की ठगी का मामला,FIR दर्ज।।
जमीन के नाम पर एलाआईसी एजेंट ने 52 लाख की ठगी, पैसा वापस मांगने पर दी धमकी का आरोप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र मे रहने वाले ब्यक्ति ने एलाआईसी एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि मीठी बातों मे फंसाकर साढ़े चार बीघे जमीन दिलाने के नाम पर 52 लाख रुपए ले लिया जब किसान से एग्रीमेंट कराने की बात कही तो टालमटोल करने लगे पैसा वापस मांगा तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना कृष्णा नगर क्षेत्र के मधुबन नगर, आलमबाग निवासी विमल कुमार पाण्डेय पुत्र स्व शिव प्रसाद पाण्डेय ने थाने में दी तहरीर मे पुलिस को बताया कि परिचित सतीश कुमार शुक्ला पुत्र जेसी शुक्ला निवासी- छोटा बरहा, आलमबाग, जो एलआईसी एजेन्ट का काम करते थे। उनसे जमीन खरीदने के लिए बातचीत हुई उन्होंने कहा हमारे परिचित एक किसान है जो अपना खेत बेच रहा है उसे बयाना देने और एग्रीमेंट के नाम पर सतीश कुमार शुक्ला ने विभिन्न तिथियों कुल रूपए 52,60,000/- (बावन लाख साठ हजार रुपए) लिया । कुछ दिन बाद पीड़ित द्वारा अपने द्वारा दिये गये उपरोक्त रुपयों के सम्बन्ध में विक्रय विलेख कराये जाने हेतु सतीश कुमार शुक्ला उपरोक्त से कहा गया. इस सतीश कुमार शुक्ला उपरोक्त द्वारा कहा गया कि अभी ग्राम खसरखारा सरोजनीनगर की जमीन पर जमीन मालिक किसान से बात चल रही है. कुछ दिन में एक बीघा जमीन का विक्रय विलेख करा देंगे कुछ समय बाद उपरोक्त जमीन के विक्रय विलेख के लिए कहा गया तो सतीश कुमार शुक्ला उपरोक्त द्वारा पुनः बहाना बनाते हुए टाल दिया गया। प्रार्थी द्वारा बार-बार अपने दिये गये उपरोक्त धनराशि के बदले विक्रय विलेख की बात की जाती तो सतीश कुमार शुक्ला उपरोक्त द्वारा कुछ न कुछ कहकर बहाना बनाकर टाला प्रार्थी की मुलाकात अपने घर के पास हई तो पुनः प्रार्थी द्वारा उपरोक्त जमीन में से एक बीघे का विक्रय विलेख प्रार्थी के पक्ष में कराये जाने की बात की गयी तो सतीश कुमार शुक्ला उपरोक्त द्वारा प्रार्थी से कहा की कोई कोई बैनामा (विक्रय दिलेख) नहीं होगा तथा दोबारा विक्रय विलेख की बात की या अपने रूपयों की बात की तो जान से मारवा दूंगा। सतीश कुमार शुक्ला उपरोक्त द्वारा धोखाधड़ी व उल करते हुए प्रार्थी द्वारा दिये गये उपरोक्त रूपयों को हड़पने के उद्देश्य से ग्राम खसरवारा की जमीन के नाम पर उपरोक्त रुपया 52,60,000/- (बावन लाख साठ हजार रुपए) हड़प लिया है और कहता है कि मेरी पुलिस प्रशासन में बहुत पकड है, तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे।
फिलहाल स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस ने 3 मई को पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच मे जुटी हुई है
