शनिवार, 9 मई 2026

लखनऊ : गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार,51 लाख का गांजा बरामद।||Lucknow: Four smugglers of a marijuana smuggling gang arrested, marijuana worth Rs 51 lakh recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के चार तस्कर गिरफ्तार,51 लाख का गांजा बरामद।
दो टूक : उत्तर प्रदेश एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ( ANTF) यूनिट कानपुर नगर ने अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के चार तस्करों को लखनऊ के थाना बीबीडी क्षेत्र से गिरफ्तार, कब्जे से 103.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (जिसकी अनु‌मानित कीमत लगभग 51 लाख 50 हजार रुपये), एक चार पहिया वाहन स्विफ्ट कार व एक अदद चार पहिया वाहन कार किया सेल्टॉस व 3140/- नगद रूपये बरामद किया गया। गिरफ्तार नशे के सौदागरों को थाना बीबीडी मे दाखिल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार :
ANTF के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक, ए०एन०टी०एफ०, लखनऊ के निर्देशन में एएनटीएफ यूनिट कानपुर नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले चार सक्रिय तस्कर 1. विशाल पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय निवासी गनपति अपार्टमेन्ट प्लैट नंबर 203 कंचनपुर थाना मटियारी कमिश्नरेट लखनऊ 2. सौरभ कुमार जायसवाल पुत्र अनिल कुमार जायसवाल निवासी शंकर आटा चक्की के पीछे, कृष्णानगर, दशहरा बाग थाना कोतवाली नगर बाराबंकी 3. जितेन्द्र कुमार पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी शाह मोहम्मदपुर अपैया थाना नगराम कमिश्नरेट लखनऊ 4. अखिलेश कुमार पुत्र स्व० शैलेन्द्र कुमार निवासी कबीरपुर थाना बेहटा मुजावर जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर कब्जे से 103.100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 51 लाख 50 हजार रुपये), एक चार पहिया वाहन स्विफ्ट कार व एक अदद चार पहिया वाहन किया सेल्टॉस कार व 3140/- नगद रूपये बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बी०बी०डी० कमिश्नरेट लखनऊ में मु0अ0सं0 155/2026 धारा 8/20/29/60 एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 पंजीकृत कराकर,अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ मे गिरफ्तार तस्कर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मैने यह गांजा बिहार से मंगाया है और बेचने के लिए यहाँ पर लाया था कि आप लोगो ने पकड़ लिया। हम सब लोग आपस में मिलकर इन्ही गाड़ियों से गांजे का व्यापार एवं परिवहन करते हैं। बिहार से गांजा जिससे मंगवाते है उसका नाम पता हमें नही मालूम है। अभियुक्त गण से पूछताछ में काफी लाभप्रद जानकारियाँ प्राप्त हुयी है जिसके सम्बन्ध में फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर कार्य करते हुए, इस अपराध में संलिप्त इसके अन्य सहयोगियों के विरूद्ध भी जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. प्र0नि0 अयनुद्दीन ए.एन.टी. एफ. यूनिट कानपुर नगर।2. उ0नि0 श्री अमन सिंह ए.एन.टी.एफ. यूनिट कानपुर नगर। 3. का0 श्याम सुन्दर ए.एन.टी.एफ. यूनिट कानपुर नगर। 4. का0 प्रिंस भार्गव ए.एन.टी.एफ. यूनिट कानपुर नगर।
सहयोगार्थ टीम-थाना एएनटीएफ बाराबंकी।
1. उ0नि0 मनीष कुमार दुबे थाना ए. एन.टी.एफ. बाराबंकी।2. हे0का0 आदिल हाशमी थाना ए.एन.टी.एफ. बाराबंकी। 3. हे0का0 आलोक सिंह थाना ए. एन.टी.एफ. बाराबंकी।4. हे0का0 वेद प्रकाश दुबे थाना ए. एन.टी. एफ. बाराबंकी।5. का0 मो0 सहबान थाना ए. एन.टी.एफ. बाराबंकी। 6. का0 अमरपाल थाना ए.एन.टी.एफ. बाराबंकी का काफी योगदान रहा।