गुरुवार, 28 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: हरिद्वार में गूंजेगी किसानों की आवाज़, भाकियू लोकशक्ति का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर 3 जून से !!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: हरिद्वार में गूंजेगी किसानों की आवाज़, भाकियू लोकशक्ति का तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर 3 जून से !!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नोएडा में हुई तैयारी बैठक, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान बोले— किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर बनेगी बड़ी रणनीति

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति द्वारा आगामी 3, 4 और 5 जून को हरिद्वार, उत्तराखंड स्थित चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर को लेकर बुधवार को नोएडा के सदरपुर सोम बाजार स्थित कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शिविर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि संगठन हमेशा किसानों, मजदूरों और ग्रामीण समाज के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता आया है। उन्होंने कहा कि देशभर के किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे समय में राष्ट्रीय चिंतन शिविर किसानों की आवाज़ को एक मंच देने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष आयोजित होने वाला यह चिंतन शिविर इस बार भी ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से किसान प्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

चौधरी बीसी प्रधान ने कहा कि शिविर में किसानों की मूलभूत समस्याओं जैसे फसलों का उचित मूल्य, बिजली दरें, सिंचाई व्यवस्था, आवारा पशुओं की समस्या, भूमि अधिग्रहण, बेरोजगारी, ग्रामीण विकास तथा किसान हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर गंभीरता से मंथन किया जाएगा। साथ ही किसानों के हित में मजबूत रणनीति तैयार कर सरकार तक उनकी आवाज़ प्रभावी ढंग से पहुंचाने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाकियू लोकशक्ति केवल आंदोलन करने वाला संगठन नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने वाला एक बड़ा मंच है। संगठन का उद्देश्य गांव, गरीब, किसान और मजदूर वर्ग को न्याय दिलाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में हरिद्वार पहुंचकर शिविर को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता अपने-अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ हरिद्वार पहुंचेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रांतीय एवं मंडलीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता अपनी कार्यकारिणी सहित शामिल होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से भाकियू के परिवहन मंत्री चौधरी ओमप्रकाश गुर्जर, महानगर अध्यक्ष महेश तंवर, डॉ. बबलू यादव, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, विजयपाल भाटी, हरि अवाना, अरुण गौतम, जयसिंह, नरेश शर्मा, वेद जाटव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।