सोमवार, 25 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस का एक्शन: सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा !!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस का एक्शन: सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा !!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा, 25 मई 2026।
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना सेक्टर-39 की टीम लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौशाला तिराहे कट के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजशेखर पुत्र शोभरन सिंह निवासी मानपुर नगरिया, न्योली थाना सोरो जनपद कासगंज के रूप में हुई है। वर्तमान में आरोपी सेक्टर-10 थाना फेस-1 क्षेत्र में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 29 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में मु0अ0सं0 237/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अवैध शस्त्रों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।।