मंगलवार, 5 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: अवैध शराब पर दनकौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 111 पव्वों के साथ युवक गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: अवैध शराब पर दनकौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 111 पव्वों के साथ युवक गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर, 05 मई 2026।
दो टूक//पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना दनकौर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना दनकौर पुलिस टीम ने 05 मई 2026 को ग्राम ननुआ की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर घेराबंदी कर एक अभियुक्त को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 111 पव्वे अवैध देशी शराब (उत्तरप्रदेश मार्का) बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निखिल उर्फ रॉकी (उम्र लगभग 19 वर्ष) पुत्र राजू, निवासी ग्राम नवादा, थाना दनकौर, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 109/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाइयों से न केवल अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भी मजबूत होगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।।