मंगलवार, 26 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना जारचा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 25 मई 2026 को थाना जारचा पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम खंगौडा के पास से अभियुक्त अजय उर्फ अज्जू पुत्र ठकरी सैनी निवासी कस्बा एवं थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ थाना जारचा में पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अभियुक्त पर वर्ष 2025 और 2026 में भी गांजा तस्करी से संबंधित मामले दर्ज हो चुके हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।