मंगलवार, 26 मई 2026

गौतमबुद्धनगर: दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेलवे रोड श्मशान घाट के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रेलवे रोड श्मशान घाट के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना दादरी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 मई 2026 को थाना दादरी पुलिस लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने रेलवे रोड स्थित श्मशान घाट के पास से गांजा तस्करी में लिप्त अभियुक्त सोनू उर्फ डोंटा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू उर्फ डोंटा पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला गौतमपुरी, थाना दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट और धोखाधड़ी जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना दादरी में मु0अ0सं0 0234/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हालत में अवैध नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।।