मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

लखनऊ : STF ने पचास हजार का इनामिया गौतस्कार को किया गिरफ्तार।।||Lucknow: STF arrested a cow smuggler carrying a reward of fifty thousand rupees.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
STF ने पचास हजार का इनामिया गौतस्कार को  किया गिरफ्तार।।
दो टूक  : एसटीएफ उत्तर प्रदेश को जनपद प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर पर पंजीकृत मु०अ०सं०-02/2026 धारा-303 (2) बी०एन०एस० व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित एवं रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला को प्रयागराज से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई, थाना क्षेत्र कर्नलगंज, जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार कर प्रतापगढ़ दाखिल किया।
विस्तार :
एसटीएफ उ०प्र० द्वारा फरार एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में शैलेश प्रताप सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई, प्रयागराज के पर्यवेक्षण एवं निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
संकलित सूचना के क्रम में दिनांक 26-04-2026 को एसटीएफ फील्ड इकाई. प्रयागराज के उपनिरीक्षक विनय तिवारी, मुख्य आरक्षीगण हबीब सिद्दीकी, अभिषेक मिश्रा, विकास तिवारी व मुख्य आरक्षी चालक रामलखन पाल की टीम जनपद प्रयागराज में आपराधिक अभिसूचना संकलन की कार्यवाही में भ्रमणशील थी। इसी दौरान सूचना मिली कि जनपद प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर पर पंजीकृत अभियोग में वांछित एवं रू0 50,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला थाना क्षेत्र कर्नलगंज जनपद प्रयागराज में मौजूद है। उक्त सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उपरोक्त स्थान से अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूँछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला उपरोक्त द्वारा बताया कि वह ग्राम मऊआइमा थाना मऊआइमा जनपद प्रयागराज का मूल निवासी है जो दिनांक 16/17.01.2026 को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरसण्डा से गायों को चुराकर उनका वध करके सिर काटकर नदी में फेंक दिया गया तथा मांस बेचने के लिए शरीर उठा ले गये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ में अभियोग पंजीकृत हुआ था। उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान उसका नाम प्रकाश में आया, जिसे कुछ दिन बाद पता
चला कि उक्त मुकदमें में उसके ऊपर 50,000/-रू0 का पुरस्कार घोषित हो चुका है, जिससे वह गिरफ्तारी के भय से इधर उधर छिपकर रहने लगा।
गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला उपरोक्त को मु0अ0सं0-02/2026 धारा-303(2) बी०एन०एस० व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में थाना देल्हूपुर जनपद प्रतापगढ़ में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल्ला उर्फ नूर अब्दुल्ला उपरोक्त का ज्ञात आपराधिक इतिहास

क०सं०

मु०अ०सं०

धारा

थाना

जनपद

1

02/2026

303(2) बी०एन०एस० व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम

देल्हूपुर

प्रतापगढ़

2

03/2026

109(1) बी०एन०एस० व 3/25 आर्म्स एक्ट

देल्हूपुर

प्रतापगढ़