मऊ :
गोवंश के कटे अवशेष मिलने से इलाके मे सनसनी,मौके पर पहुंची पुलिस।
।।संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के लाडनपुर नट बस्ती के पास गांव के एक बगीचे में गोवंश के कटे अवशेष मिलने की घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। इसी बीच सुचना पाकर थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय भी घटनास्थल पर पहुंच गये ।
विस्तार :
शुक्रवार को सुबह कुछ गांव के कुछ लोगों को सुचना मिली कि गांव के एक बागीचे में गोवंश के कटे अवशेष पड़े हुए हैं। जाकर लोगों ने देखा तो गोवंश के कटे तीन पैर और एक पूंछ दिखाई दिया। जैसे ही यह बात गांव में फैली तो लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।। थोड़ी देर बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने गोवंश के कटे अवशेष मिलने की घटना की निंदा करते हुए समाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की । सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
●क्षेत्र अधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है जांच कर कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
