मऊ :
साइबर क्राइम की शिकार पीडिता का पैसा पुलिस ने कराया वापस।
दो टूक : साइबर टीम थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ द्वारा पीड़िता के खाते मे वापस कराया गया,पीडिता ने पुलिस दीदी को धन्यवाद कहा।।
विस्तार:
पुलिस के मुताबिक साइबर फ्रॉड रोकथाम व जागरूकता के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर महोदय क्रिश राजपूत व थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर साईबर टीम द्वारा थाना स्थानीय की निवासी निर्मला मिश्रा थाना कोतवाली नगर से कुल /-45100 रु धोखे से ट्रांसफर करा लिए गये । पीड़ित www.cybercrime.gov.in पर पूर्ण शिकायत दर्ज कराई, जो थाना कोतवाली नगर को प्राप्त हुई, जिस पर कार्यवाही करते हुए 10788/- रुपये होल्ड कराते हुए आज 23 अप्रैल को आवेदिका निर्मला मिश्रा राशि 10788 /- रुपये को पीड़िता के खाते मे वापस कराया गया । पीड़ितl ने साइबर टीम कोतवाली नगर तथा पुलिस विभाग की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
बरामदगी साइबर टीम का विवरण-
उ0नि0 सपना ,आरक्षी सोनम सिंह
