मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

मऊ :यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान।||Mau:A massive checking campaign is underway against traffic rule violators.||

शेयर करें:
मऊ :
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : जनपद मऊ के पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर मंगलवार को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।।
इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग की गयी।
अभियान के अंतर्गत 38 टीम गठित कर 150 स्थानों पर चेकिंग के दौरान लगभग 6000 लोगो को चेक किया गया इस दौरान 862 वाहनो की चेकिंग की गयी जिसमें कुल 449 वाहनों का चालान एवं 04 वाहन सीज किया गया तथा हिदायत दी गयी साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।

*थानावार विवरण निम्नवत है।*
1. कोतवाली नगर – 04 टीमों द्वारा 118 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 36 वाहनों का चालान ।
2. सरायलखन्सी – 03 टीमों द्वारा 85 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 16 वाहनों का चालान ।
3. दक्षिण टोला – 03 टीमों द्वारा 45 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 10 वाहनों का चालान ।
4. घोसी – 04 टीमों द्वारा 108 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 32 वाहनों का चालान एवं 02 वाहन सीज ।
5. दोहरीघाट – 03 टीमों द्वारा 56 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 09 वाहनों का चालान ।
6. कोपागंज – 04 टीमों द्वारा 145 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 22 वाहनों का चालान ।
7. मुहम्मदाबाद – 05 टीमों द्वारा 76 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 11 वाहनों का चालान ।
8. रानीपुर – 03 टीमों द्वारा 68 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 09 वाहनों का चालान ।
9. चिरैयाकोट – 03 टीमों द्वारा 46 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 13 वाहनों का चालान एवं 01 वाहन सीज ।
10. मधुबन – 02 टीमों द्वारा 56 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 02 वाहनों का चालान एवं 01 वाहन सीज ।
11. हलधरपुर – 02 टीमों द्वारा 24 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 03 वाहनों का चालान ।
12. रामपुर- 02 टीमों द्वारा 35 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 06 वाहनों का चालान ।
13. यातायात शाखा – यातायात शाखा द्वारा विभिन्न स्थानो पर चेकिंग कर कुल 280 वाहनो का चालान किया गया।