मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

मऊ : सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, सांसद राजीव राय ने परिजनों को दिया आर्थिक सहयोग।||Mau: Three youths died in a road accident; MP Rajiv Rai provided financial assistance to their families.||

शेयर करें:
मऊ : 
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, सांसद राजीव राय ने परिजनों को दिया आर्थिक सहयोग।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी लोकसभा क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर निवासी तीन युवकों, बेचन यादव, प्रमोद यादव और आज़ाद यादव की सड़क दुर्घटना में हुई हृदयविदारक मृत्यु के बाद आज घोसी के सांसद राजीव राय उनके पैतृक आवास पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि बेचन यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके असमय निधन से परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया है। सांसद राजीव राय ने इस कठिन घड़ी में परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया और हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
साथ ही उन्होंने बेचन यादव के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर भविष्य में हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया, ताकि परिवार को इस दुखद समय में संबल मिल सके।