शनिवार, 18 अप्रैल 2026

मऊ :जिला कोर्ट परिसर की सुरक्षा ब्यवस्था का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा।।||Mau: The Superintendent of Police inspected the security arrangements at the district court premises.||

शेयर करें:
मऊ :
जिला कोर्ट परिसर की सुरक्षा ब्यवस्था का पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  मऊ जनपद के न्यायालय परिसर की सुरक्षा ब्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने बीते शुक्रवार को जायज लिया और खामियां देख सुधार का निर्देश दिया।
विस्तार:
शांति सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के दृष्टिगत आज  17 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें बंदी गृह, वादकारियों के आने जाने की चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, कंट्रोल रूम, स्कैनर बैगेज रुम, डीएफएमडी, रजिस्टर एवं ड्यूटी प्वाइंट का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया गया तथा वाहनों की पार्किंग आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
 इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार क्षेत्राधिकारी लाइन  दिनेश दत्त, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद  शीतला प्रसाद पाण्डेय तथा अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।