शनिवार, 18 अप्रैल 2026

मऊ : साइबर ठगी के शिकार महिला को पुलिस ने वापस कराया पैसा।||Mau: Police returned the money to a woman who was a victim of cyber fraud.||

शेयर करें:
मऊ : 
साइबर ठगी के शिकार महिला को पुलिस ने वापस  कराया पैसा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।
दो टूक :  मऊ जनपद साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोपागंज पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के ग्राम हिकमा चट्टी शिवपुर गाढ़ा निवासी फरजाना खातून ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी क्रेडिट मैसेज भेजकर धोखाधड़ी करते हुए 52 हजार रुपये ठग लिए।
शिकायत मिलते ही साइबर पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 अप्रैल 2026 को पीड़िता की 47 हजार रुपये की रोकी गई धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की। इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है।
इस पूरी कार्रवाई में कोपागंज थाना की साइबर टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में प्राभारी निरीक्षक रवीन्द्रनाथ राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उमाशंकर सिंह, उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर अभिजीत पटेल, महिला कांस्टेबल सविता मौर्या एवं उर्वशी शुक्ला शामिल रहीं।