मऊ :
सांसद तनुज पुनिया ने अमर बलिदानी राजेंद्र मौर्य के मूर्ति का किया अनावरण।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी क्षेत्र के दरियाबाद चौथी मिल में शुक्रवार को चक्रवर्ती सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य एवं संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान मुख्य अतिथि ने अमर बलिदानी राजेन्द्र मौर्य की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। अनावरण के बाद उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।
मुख्य अतिथि सांसद तनुज पुनिया ने अपने संबोधन में कहा कि चन्द्रगुप्त मौर्य और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर भारतीय इतिहास के ऐसे महान व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने का कार्य किया, जबकि चन्द्रगुप्त मौर्य ने अखंड भारत की स्थापना कर राष्ट्र को सशक्त बनाया। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है।
राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता लाने का कार्य करते हैं और युवाओं को अपने महान पूर्वजों के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी से सामाजिक समरसता और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।इस अवसर पर शैलेश मौर्य,डा लोकनाथ मौर्य,जय मौर्य,अन्नू मौर्य ,विक्रमा मौर्य उपस्थित रहे।
