शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

लखनऊ : शिक्षक दम्पति निकले शातिर ठग,रिस्तेदार संग हुए गिरफ्तार,नकली सोना देकर पांच लाख की थी ठगी।।||Lucknow:Teacher Couple Exposed as Cunning Frauds; Arrested Along with Relative for Swindling ₹5 Lakh Using Fake Gold.||

शेयर करें:
लखनऊ  : 
शिक्षक दम्पति निकले शातिर ठग,रिस्तेदार संग हुए गिरफ्तार,नकली सोना देकर पांच लाख की थी ठगी।।
दो टूक : लखनऊ के थाना माल पुलिस टीम ने लोगो को विश्वास में लेकर नकली सोना देकर ठगी करने वाला शिक्षक दम्पति समेत तीन को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अर्टिगा कार, 08 अदद मोबाइल व नकली सोने के गहने और 16 सिम समेत अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार तीनो ठगो के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिला इण्टर कालेज मे सरकारी टीचर,पति प्राइमरी सरकारी शिक्षक है पढ़ाने के बजाय अपने रिस्तेदार के साथ मिलकर ठगी का काम करने लगे है।
विस्तार
DCP उत्तरी के अनुसार थाना माल क्षेत्र में लोगो को अपने विश्वास में लेकर ठगी का कार्य कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस टीम ने दम्पति  समेत तीन शातिरो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार के कब्जे से तमाम समाग्री बरामद हुई है। इन लोगों ने बीते दिनांक 05.04.2026 को सुभाष चन्द्र मौर्या  पुत्र स्व0 बिहारी निवासी ग्राम कुशमौरा थाना माल लखनऊ से नकली सोना देकर असली पांच लाख रुपए ठगी कर फरार हो गए थे पीडित की लिखित शिकायत पर थाना माल पर मु0अ0सं0 74/26 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात व्यक्ति गाड़ी सं0-UP32QP 8047 के विरुध्द अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त उत्तरी द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया था। घटना की छानबीन के दौरान एकत्रित साक्ष्यों, सुबूतों तथा सर्विलांस टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर  पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को काकराबाद अण्डरपास घेराबंदी कर महिला  समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनका नाम व पता मो0 अफसर पुत्र मो0 इसहाक नि0 ग्राम कुसौना खुर्द पो0 गुलरहिया थाना मेंहदावल सन्त कबीरनगर निवासी है जो प्राथमिक विद्यालय बौरा जनपद बदायूं में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त है। इनकी पत्नी फातिमा कालीचरन इण्टर कालेज ठाकुरगंज लखनऊ सरकारी अध्यापिका है। इनके रिस्तेदार 2. मो0 अजमल पुत्र मो0 इसहाक नि0 ग्राम कुसौना खुर्द पो0 गुलरहिया थाना मेंहदावल जनपद सन्त कबीरनगर हाल पता फ्लैट नं0 102 फर्स्ट फ्लोर बिल्डिंग नं0 179/25 बारुदखाना गोलागंज थाना वजीरगंज लखनऊ उम्र 28 वर्ष-पीओपी लगाने का कार्य करता है तीनो मिलकर लोगों को अपने विश्वास में लेकर ठगी का काम करते है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ मे बताया  कि उनके द्वारा लोगो को विश्वास में लेकर उनको नकली सोना देकर उनके पैसे ठग लेते है मुख्य आरोपी मो0 अफसर प्राथमिक विद्यालय बौरा जनपद बदायूं में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त है तथा उसकी पत्नी दानिशा फातिमा उपरोक्त कालीचरन इण्टर कालेज ठाकुरगंज लखनऊ सरकारी अध्यापक है तथा उसका भाई अजमल पीओपी का कार्य करता है।
-बरामदगी - 02 अदद कड़ा पीली घातु की 18.790 ग्राम (कीमत 2,80,442 रुपये मय बिल के),29,500 रुपये नगद,1,90,000 रुपये की एसबीआई बैंक जमा पर्ची की फोटो कापी,06 अदद एण्ड्रॉयड मोबाइल 02 अदद कीपैड मोबाइल (कुल 08 अदद मोबाइल) 16 अदद सिमकार्ड भिन्न भिन्न कम्पनी के
 10 अदद नकली पीली घातु के बिस्किट -100 ग्राम प्रत्येक, 02 अदद नकली रोल्ड गोल्ड गले की चैन (पीली धातु),घटना में प्रयुक्त 01 अदद अर्टिगा कार नं0 UP32QP8047 जोकि अभियुक्ता दानिशा फातिमा उपरोक्त के नाम पर रजिस्टर्ड है।06-पंजीकृत अभियोग,
01- मु0अ0सं0 74/26 धारा 309(4)/318(4)/317(2) बीएनएस थाना माल जनपद लखनऊ ।
अनावरित अभियोग-
01- मु0अ0सं0 74/26 धारा 309(4)/318(4)/317(2) बीएनएस थाना माल जनपद लखनऊ ।
*08-अभियुक्त मो0 अफसर का आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0 1461/16 धारा 352/406/419/420/467/468/471/504/506 भादवि थाना मेंहदावल जनपद सन्त कबीर नगर 
2- मु0अ0सं0 472/17 धारा 379/411/420 भादवि थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ
3- मु0अ0सं0 366/18 धारा 399/402 भादवि थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ
4- मु0अ0सं0 799/18 धारा 406/420/467/468/471/506 भादवि थाना गाजीपुर जनपद लखनऊ
5- मु0अ0सं0 507/23 धारा 406/420 भादवि थाना फरेन्दा जनपद महाराजगंज
*09-अभियुक्त मो0 अजमल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास--*
1- मु0अ0सं0 1461/16 धारा 352/406/419/420/467/468/471/504/506 भादवि थाना मेंहदावल जनपद सन्त कबीर नगर
2- मु0अ0सं0 507/23 धारा 406/420 भादवि थाना फरेन्दा जनपद महाराजगंज मे दर्ज है।