बुधवार, 8 अप्रैल 2026

लखनऊ :दबंगों ने घर मे घुसकर की मारपीट शोर शराबा सुनकर बीच बचाव करने पहुचे तो अधिवक्ता को भी नही बक्सा,चैम्बर मे तोड़फोड़ कर हुए फरार।||Lucknow:Bullies entered a house and assaulted a man. Hearing the commotion, the lawyer arrived to intervene and was not spared. They vandalized the chamber and fled.||

शेयर करें:
लखनऊ :
दबंगों ने घर मे घुसकर की मारपीट शोर शराबा सुनकर बीच बचाव करने पहुचे तो अधिवक्ता को भी नही बक्सा,चैम्बर मे तोड़फोड़ कर हुए फरार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली कृष्णा नगर क्षेत्र दामोदर नगर मे पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर मे घुसकर उत्पात मचाते हुए महिला से की मारपीट कर कपड़े, फाड़ दिया। मारपीट शोर शराबा सुनकर बीच बचाव करने पहुचे पड़ोसी अधिवक्ता को भी दबंगों ने नही छोड़ा और उनके चैम्बर में घुसकर तोड़फोड़ किया। भीड़ जुटता देखकर दबंग मौके से भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार थाना थाना कृष्णानगर क्षेत्रांतर्गत दामोदर नगर निवासिनी 
सुषमा देवी पत्नी श्री रवि कुमार कनौजिया ने थाना कृष्णानगर मे तहरीर  देते हुए पुलिस  को बताया कि बीते दिनांक 06/04/2026 को समय करीब 8.00 बजे लगभग पीड़िता अपने घर मौजूद थी इसी बीच कमलेश वर्मा,नरेश वर्मा, विक्की वर्मा अपने अज्ञात साथियो के साथ अचानक आये और घर मे घुसकर गए और अचानक भद्दी भद्दी गालियाँ देने लगे विरोध करने पर पीड़िता समेत उसके पति को मारपीट करने  लगे। चीख पुकार सुनकर पड़ोस मे रहने  वाले एडवोकेट रजत तिवारी बीच बचाव किया तो उक्त हमलावरो ने रजत तिवारी (एडवोकेट) के साथ भी मारपीट की और उनके चैम्बर में घुसकर तोड़फोड़ किया। पीड़िता का आरोप मारपीट के दौरान दबंगों ने स्त्री लज्जा भंग करने के आशय से कपड़ा फाड़ा दिया।
फिलहाल स्थानीय पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।