लखनऊ :
साइबर जालसाज ने फर्जी क्रेडिट कार्ड बना दुबई मे किया 25 हजार का ट्रांजैक्शन,रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली कृष्णा नगर क्षेत्र मे रहने युवती के नाम जालसाजों ने फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड बना दुबई मे 25 हजार रुपए का ट्रांजैक्शन कर लिया। जानकारी होने पर पीड़िता ने बैंक कर्मियों की मिली भगत से यह कार्ड बनाकर आर्थी धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना मे तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा नगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता खुशबू वर्मा ने थाना कृष्णा नगर मे तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि मेरे नाम पर IDFC First Bank का एक क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है जबकी मैने इसके लिए कभी आवेदन नहीं किया है इसके संबंध में बैंक को एक माह पूर्व लिखित सूचना दे चुकी है लेकिन बैंक के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया । इसी बीच
उक्त कार्ड (कार्ड नं0 5153491019609879) से लगभग रु0 25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का ट्रांजैक्शन दिनांक 06-03-2026 को दुबई (विदेश) में किया गया है
पीड़िता का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति अथवा बैंक कर्मियों की मिली भगत से मेरे नाम से फर्जी कार्ड बनवा कर आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है।।
