शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

लखनऊ :चुराए गए आधा दर्जन मोबाइल फोन के साथ एक युवक गिरफ्तार, नगदी बरामद।||Lucknow:A young man was arrested with half a dozen stolen mobile phones and cash was recovered.||

शेयर करें:
लखनऊ :
चुराए गए आधा दर्जन मोबाइल फोन के साथ एक युवक गिरफ्तार, नगदी बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गुडम्बा क्षेत्र एक दुकान से एक दर्जन मोबाइल चोरी करने वाले शातिर एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से सात मोबाइल व नगदी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना गुडम्बा क्षेत्र कल्याणपुर आदर्श इन्फ्राटेक युनिटी सिटी चौराहे के पास मोबाइल दुकानदार सिराज अहमद ने स्थानीय थाने में
दिनांक 19.03.2026 को लिखित प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि किसी  अज्ञात चोर ने दुकान का शटर का ताला तोड़कर 12 मोबाइल फोन चोरी कर ले गया  है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 0164/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कराया गया था । पुलिस टीम  घटना की छानबीन शुरु कर दी और शुक्रवार को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर कुकरेल के जंगल की कच्ची सडक के पास मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर गिरफ्तार कर लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम मो0 शुक्कर अली पुत्र मो0 मोहफीज़ अली नि0 मूल पता ग्राम सातकुला थाना बिगनी जनपद  गुहावटी असम वर्तमान पता – मैकाले टेम्पू स्टैण्ड के पास झोपडी थाना गुडम्बा लखनऊ  उम्र करीब 22 वर्ष बताया जिसकी जामा तलाशी से 200 रुपये प्राप्त हुये व मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 07 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया ।
  पूछताछ से ज्ञात हुआ कि यह मोबाइल फोन पकड़े गये अभियुक्त द्वारा दिनांक 19.03.2023 को यूनिटिसिटी चौराहा पर मोबाइल फोन की दुकान के पास से चोरी किया था । 
-गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
01-मो0 शुक्कर अली पुत्र मो0 मोहफीज़ अली नि0 मूल पता ग्राम सातकुला थाना बिगनी जनपद  गुहावटी असम वर्तमान पता – मैकाले टेम्पू स्टैण्ड के पास झोपडी थाना गुडम्बा लखनऊ का है। जिसके पास 07 अदद मोबाइल फोन ( क्रमशः- Poco सी 85 रंग हल्का बैंगनी, Poco रंग ब्लेक सी 85 यक्स,  3. Poco एम 7 रंग ब्लेक 04-TECHNO SPARK GO रंग हल्का हरा 05-TECNO SPARK 30 C 5G रंग हल्का नीला 06-Oppo के0 13 एक्स रंग हल्का सफेद 07-Motorola जी 57 पावर रंग नीला) और 200 रूपये नगद बरामद हुआ है।