लखनऊ :
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज मे दर्ज मुकदमे मे फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय पुलिस स्टेशन पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज इलाके की रहने वाली पीड़िता ने ने दिनांक 27.04.2026 को थाना मोहनलालगंज पर दी तहरीर मे बताया कि दिनांक 16 अगस्त 2025 को अभिषेक गौतम निवासी ग्राम डेहवा, थाना मोहनलालगंज लखनऊ ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ उत्तराखंड ले जाया गया और शादी का विश्वास दिलाते हुए किराये के कमरे में लगभग तीन माह तक अपने साथ रखा गया। इस दौरान आरोपी युवक द्वारा पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि गर्भवती होने के उपरांत जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया तथा बाद में उसे उसके घर छोड़ दिया और शादी करने से इन्कार कर दिया।
उक्त सूचना के आधार पर थाना मोहनलालगंज पर मु0अ0सं0 158/26 धारा 69/89 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना एवं पीड़िता के बयान के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए गए।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के संकलन एवं संभावित स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 29.04.2026 को ज्योतिनगर तिराहा थाना क्षेत्र मोहनलालगंज से समय करीब 07:05 बजे आरोपी अभिषेक गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
