लखनऊ :
महिला से लूटपाट करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार,कब्जे से ज्वैलरी और नगदी बरामद,पहले रह चुका है जिला बदर।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम महिला के साथ हुई लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की जेवर एवं नगदी बरामद किया। गिरफ्तार युवक एक पेशेवर अपराधी है जो पूर्व में जिला बदर रह चुका है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना सरोजनीनगर क्षेत्र रहने वाली पीड़िता के पति ने स्थानीय थाने मे लिखित शिकायत किया कि दिनांक 15.04.2026 को पीड़ित की पत्नी जो दिनांक 14.04.2026 को शराब के नशे में थी कि तभी एक व्यक्ति उसे दरोगा खेड़ा शराब ठेका के पास एक लड़का मिला जिसने उसे अपने साथ ले जाकर लूटपाट एवं दुष्कर्म किया। मिली तहरीरी के आधार पर अज्ञात बदमाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमे घटना की जांच पड़ताल शुरु कर दी और आरोपी बदमाश अभिमन्यु राजपूत उर्फ मन्ना पुत्र बेचा लाल नि0 दरोगाखेडा थाना सरोजनीनगर लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। जिसे मुखबिर खास की सूचना पर अभिमन्यु उर्फ मन्ना लोधी उपरोक्त को दिनांक 17.04.2026 को रानीपुर कट के पास से लूटे गये माल सहित नियमानुसार गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई हरद्वारी लाल, उत्कर्ष त्रिपाठी स्कूटर इंडिया चौकी इंचार्ज, अमरजीत मिश्रा एसआई , आशीष कुमार सहित पुलिसकर्मी रही। आरोपी के पास से एक जोड़ी पायल सफेद धातु , एक जोड़ी बिछिया सफेद धातु, कान के टप्स सोने बरामद हुआ। लूट का माल बरामद होने पर अभियोग में धारा बीएनएस की बढोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है l यह अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके द्वारा शस्त्रों से लैस होकर अपने साथियों के साथ मिलकर लूट करना, व महिलाओं के साथ छेडछाड करना व आम जन मानस के साथ लड़ाई झगड़ा, मारपीट, गाली गलौज करते हुए गुण्डागर्दी जैसे अपराध करना किये गये हैं जिनके आधार पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त को जिलाबदर घोषित करते हुए दिनांक 07.09.2025 से छः माह तक लखनऊ की सीमाओं से निष्कासित किया गया था। समयावधि पूर्ण होने पर अभियुक्त द्वारा पुनः लूट सहित बलात्कार जैसा गम्भीर अपराध किया गया ।
