लखनऊ :
बच्चा चोरी की अफवाह मे ग्रामीणों ने कार मे तोडफ़ोड़ कर की पीटाई, कार सवार जान बचाकर पहुचे थाने।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गुडम्बा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भाखामऊ में बच्चा चोरी करने की अफवाह मे जुटे स्थानीय ग्रामीणों ने कार घेर कर तोड़फोड़ कर कार सवारों की पीटाई कर दी। कार सवार किसी तरह जांन बचा कर स्थानीय थाना गुडम्बा पहुंचे और पुलिस घटनी की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी।
विस्तार:
थाना गुडम्बा इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र भाखामऊ मे बच्चा चोरी की घटना की छानबीन के दौरान ज्ञात हुआ कि गुडम्बा थाना क्षेत्र के फूलबाग कॉलोनी निवासी दुग्ध कारोबारी मोहम्मद जैद की एक डेयरी ग्राम भाखामऊ में भी संचालित है । इनके गांव के ही मित्र धीरेन्द्र सिंह एवं उनके भाई राघवेन्द्र सिंह पुत्रगण राम प्रकाश सिंह भी पिछले लगभग 06 माह से भाखामऊ गांव में डेयरी का संचालन किया जा रहा है।
सोमवार 13 अप्रेरैल की शाम धीरेन्द्र सिंह एवं राघवेन्द्र सिंह अपने निजी कार्य से ग्राम भाखामऊ से अपनी कार से वापस घर आ रहे थे। वाहन का शीशा खुला हुआ था। इसी दौरान गांव में सड़क किनारे खड़ी लगभग 11 वर्षीय बच्ची अचानक घबरा गई और शोर मचाने लगी बच्ची के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों को आशंका हुई कि कार सवार व्यक्ति बच्चा चोरी करने के उद्देश्य से आए हैं, जिस पर आक्रोशित होकर कुछ ग्रामीणों द्वारा वाहन को घेर लिया गया एवं हमला कर दिया गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।दोनों कार सवार किसी तरह जान बचाकर थाना गुडम्बा पहुंचे एवं घटना की सूचना पुलिस दी। सूचना पर पुलिस मौके पर भेजा गया, जहां ग्राम प्रधान एवं परिजनों की उपस्थिति में बच्ची से जानकारी की गई। प्रथम दृष्टया बच्ची द्वारा बताया गया कि वाहन का शीशा खुला था तथा उसमें बैठे एक व्यक्ति की लाल आंखें देखकर वह भयभीत हो गई और शोर मचाने लगी, जिससे स्थिति उत्पन्न हुई।
पुलिस द्वारा मौके पर उपस्थित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत करा दिया गया है। प्रथम दृष्टया बच्चा चोरी करने के प्रयास की घटना असत्य पाई गई है। वर्तमान में मौके पर स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है।
