लखनऊ :
इन्स्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाला संग साथी गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ-पीजीआई थाना क्षेत्र मे रहने वाली युवती से इन्स्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी बाल अपचारी को साथी संग पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर नियमो अनुसार विधिक कर रही है।
पकड़े गए युवकों पर आरोप है कि इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर, मिलने के बहाने बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को बेसुध कर उसके साथ दुष्कर्म करने का है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना पीजीआई इलाके में रहने वाली पीड़िता ने स्थानीय थाने में दिनांक 11.04.2026 को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही उसके साथियों द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे वह बेसुध हो गई। मिली तहरीर के आधार पुलिस ने थाना पीजीआई मे एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवकों को मुखबिर की सूचना पर वृन्दावन योजना से पकड़ा लिया। जिसमे एक आरोपी पूछताछ मे नाबालिग निकला और दूसरे का नाम सुखवीर सिंह उर्फ हैप्पी सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम आलू फार्म कुण्डेश्वरी थाना कुण्डेश्वरी पंजाब हाल पता साहू कालोनी एकतानगर कल्ली थाना पीजीआई लखनऊ मे रहता है। दोनो को हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
