शनिवार, 25 अप्रैल 2026

लखनऊ : आटो मे छूटा जेवरात से भरा बैग,पुलिस ने CCTV के सहारे खोजकर किया वापस।||Lucknow: A bag full of jewelry was left in an auto-rickshaw; the police recovered it using CCTV.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
आटो मे छूटा जेवरात से भरा बैग,पुलिस ने CCTV के सहारे खोजकर किया वापस।
पुलिस टीम ने लगभग 110 CCTV कैमरों के फुटेज का अवलोकन कर बैग किया बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के  कैसरबाग रोड़वेज के पास महिला यात्री का जेवरात एवं कपडों से भरा बैग आटो में छूट गया था।महिला ने कैसरबाग पुलिस एवं स्थानीय लोगों से आटो चालक को ढूढने के लिए मदद मांगी । कैसरबाग पुलिस ने लगभग 110 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आटो को चिन्हित कर आटो चालक तक पहुची।
पुलिस के अथक प्रयासों के फलस्वरूप
आटो में छूटा बैग सही सलामत बरामद कर सुपुर्द किया।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार दिनांक 23/04/2026 को थाना कैसरबाग पर पीडिता श्रीमती रेखा पाल पत्नी रामदास निवासिनी लालधाम बुद्धेश्वर थाना लखनऊ द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि दुबग्गा से आटो पर बैठी और हाता पुलिस चौकी के सामने, कैसरबाग बस अड्डा के पास (थाना क्षेत्र कैसरबाग) में आटो से उतरते समय उनका बैग आटो में ही छूट गया है जिसमें उनके कपड़े, आवश्यक वास्तुएं और जेवरात हैं। 
आटो का नंबर पूछने पर नहीं बता पा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आटो का सघन खोजबीन अभियान चलाया गया और ITMS के कैमरों की सहायता से लगभग 110 सी0सी0टी0वी0 कैमरों के फुटेज को खंगाला गया।
 पुलिस के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज दिनांक 25/04/2026 को आटो नंबर UP32YN2601 की पहचान कर महिन्द्रा आटो को खोज लिया गया और आटो में छूटा बैग सही सलामत बरामद कर लिया गया। बैग के बरामदगी से संबंधित सूचना प्रार्थिनी श्रीमती रेखा पाल उपरोक्त को दिया गया, प्रार्थिनी अपने परिजनों के साथ थाना कैसरबाग लखनऊ उपस्थित आयी। प्रार्थिनी व उनके परिजनों की मौजूदगी में बैग को खोला गया, बैग में रखे सारे कपड़े, आवश्यक वस्तुएं जेवरात पीली धातु सहित सही सलामत मौजूद थे और जिसे प्रार्थिनी ने मौके पर ही तस्दीक करके बताया कि यही मेरा सामान है। 
प्रार्थिनी को कपड़े, आवश्यक वस्तुएं जेवरात पीली धातु मय बैग के सुपुर्द कर परिजनों के साथ सकुशल रवाना किया गया। थाना कैसरबाग पुलिस टीम द्वारा बैग मय जेवरात आदि की बरामदगी की सूचना मिलने से आम जनमानस में हर्ष व्याप्त है और पुलिस की इस कार्यवाही की जनमानस द्वारा मुक्त कंठ से प्रसंशा की जा रही है। 
बरामद माल:- गले की एक सादी चैन,एक मंगल सूत्र,एक जोड़ा झुमकी,बैग मय कपड़ा आदि आटो को ढूढकर बरामद किया।
बरामद करने वाली पुलिस टीम:-
1. थाना कैसरबाग उ0नि0 चंदन कुमार मिश्रा, 2. उ0नि0 विशाल सिंह,3. हे0का0 शैलेश सिंह का काफी योगदान रहा।