शनिवार, 25 अप्रैल 2026

मऊ : थाना कोपागंज में डीम, एसपी ने फरियादियों की सुनी फरियाद, थाना दिवस पर पहुचे थे थाने।Mau: In police station Kopaganj, Deem, SP listened to the complaints of the complainants, had reached the police station on the police station day.||

शेयर करें:
मऊ : 
थाना कोपागंज में डीम, एसपी  ने फरियादियों की सुनी फरियाद, थाना दिवस पर पहुचे थे थाने।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक:  मऊ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर के साथ शनिवार को थाना कोपागंज में थाना दिवस पर जनसुनवाई की। इस दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए। विशेष कर भूमि से संबंधित विवादों का राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तैयार कर तत्काल मौके पर निस्तारण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद से ही संबंधित थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के अलावा संबंधित थाना अध्यक्ष सहित समस्त क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो को उपस्थित रहे।