लखनऊ :
ADCP साउथ ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के CCTV कन्ट्रोल रुम समेत परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण।
दो टूक : उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 की आयोजित परीक्षा (25-27 अप्रैल 2026) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजधानी लखनऊ के साउथ जोन डीसीपी ,एडीसीपी और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वही भीषण गर्मी अभ्यार्थियों के लिए चैलेंज बनी हुई है। पहले ही दिन शहर के तमाम परीक्षा केन्द्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और ADCP साउथ मुस्तैदी के परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर बने सीसीटीवी कैमरा कन्ट्रोल रुम से नजर बनाए रखा। और पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। प्रवेश से पहले अभ्यार्थियों को जेवर, जूते ,मोजे,बेल्ट,और अन्य संदिग्ध वस्तुऐं बाहर ही उतरवाने बाद ही प्रवेश दिया।
विस्तार:
राजधानी लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होमगार्ड भर्ती आफलाइन लिखित परीक्षा 25,26 और 27 को आयोजित हो रही है। आज शनिवार परीक्षा का पहल दिन है। लखनऊ मे लगभग 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। हर दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। इसी क्रम पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन लखनऊ के कुशल निर्देशन में होमगार्ड भर्ती परीक्षा ड्यूटी में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था हेतु परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल द्वारा जोन के सभी परीक्षा केंद्रों पर निरन्तर की जा रही चेकिंग।
होम गार्ड भर्ती परीक्षा 2026 के दृष्टिगत शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त महोदय दक्षिणी तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त महोदय कृष्णा नगर के द्वारा थाना क्षेत्र कृष्णा नगर में परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते हुए ड्यूटियों को चेक किया गया, सीसीटीवी को चेक किया गया , तथा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में सभी सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
सख्ती से पुलिस अभ्यार्थियों की सर्चिंग करते हुए।
