सोमवार, 13 अप्रैल 2026

गोण्डा- इटियाथोक में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने दिखाई हरी झंडी, सभागार में हुवा खास कार्यक्रम

शेयर करें:
गोण्डा- विकासखंड इटियाथोक के ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान की शुरुआत सोमवार को ब्लॉक सभागार से ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक पूनम द्विवेदी, सीएचसी अधीक्षक डॉ सुनील कुमार और बीईओ इटियाथोक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त रैली ब्लॉक सभागार इटियाथोक से निकलकर सीएचसी इटियाथोक, शंकर चौराहा, हरैंया झूमन होते हुए ब्लॉक सभागार पर आकर खत्म हुई। तत्पश्चात ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख, सीडीपीओ और बीईओ द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। ब्लॉक प्रमुख ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। आप सभी को बच्चो को शिक्षा देने का एक बड़ा दायित्व दिया गया है जो आप लोग पूरे लगन और मेहनत से करे। आप सब मन लगाकर उन्हें पढ़ाये ताकि हमारे देश का भविष्य उज्जवल हो। बीईओ ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
उच्च प्राथमिक विद्यालय इटियाथोक और प्राथमिक विद्यालय नएगांव के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जो सराहनीय रहे। साथ ही गत फरवरी माह में हुए निपुण आकलन में निपुण घोषित किए गए विकासखंड के कुल 33 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों को माला पहनाकर तथा उपहार देकर उनका स्वागत किया गया। इस सत्र में सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह व मोहम्मद नसीम अंसारी को शाल और धर्म ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष शुक्ला ने किया। मौके पर एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल, एडीओ कृषि मजहर हुसैन, समस्त एआरपी व शिक्षक आदि मौजूद रहे।