बुधवार, 15 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: औद्योगिक शांति के लिए प्रशासन का सख्त और संवेदनशील रुख, ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं जिलाधिकारी!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: औद्योगिक शांति के लिए प्रशासन का सख्त और संवेदनशील रुख, ग्राउंड जीरो पर पहुंचीं जिलाधिकारी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

ग्रेटर नोएडा की ग्लोबल ऑटोटेक कंपनी में श्रमिकों से सीधा संवाद, वेतन वृद्धि और श्रमिक हितों पर दी अहम जानकारी

दो टूक// गौतमबुद्धनगर, 15 अप्रैल 2026, जनपद गौतमबुद्धनगर में औद्योगिक शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं और श्रमिकों के बीच जाकर संवाद स्थापित कर रही हैं।

बुधवार को जिलाधिकारी ने ग्रेटर नोएडा स्थित ग्लोबल ऑटोटेक लिमिटेड कंपनी का दौरा किया, जहां उन्होंने कंपनी के श्रमिकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में की गई वेतन वृद्धि और श्रमिक हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों से भी संवाद किया और उन्हें शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक इकाइयों में शांति और अनुशासन बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

दौरे के दौरान महिला श्रमिकों से भी विशेष रूप से बातचीत की गई। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके अधिकारों और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा।

जिलाधिकारी के इस सीधे संवाद और भरोसे के बाद श्रमिकों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। श्रमिकों ने प्रदेश सरकार द्वारा की गई वेतन वृद्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया।

प्रशासन के इस सक्रिय और संवेदनशील रवैये से जनपद में औद्योगिक वातावरण को स्थिर और संतुलित बनाए रखने की दिशा में मजबूत संदेश गया है।।