शनिवार, 11 अप्रैल 2026

बड़ी खबर: गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला, सभी कंपनियों में लागू होंगे समान नियम!!

शेयर करें:

 बड़ी खबर: गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला, सभी कंपनियों में लागू होंगे समान नियम!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर। जिले में श्रमिकों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अब कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच हुए समझौते के सभी प्रावधान जनपद की हर कंपनी में प्रभावी रूप से लागू किए जाएंगे।

अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि इस निर्णय का उद्देश्य श्रमिकों को समान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत अब सभी श्रमिकों को डबल ओवरटाइम, साप्ताहिक अवकाश और बोनस का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इससे श्रमिकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कार्यस्थलों पर संतुलन बना रहेगा।

प्रशासन ने कंपनियों को निर्देशित किया है कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी श्रमिक के साथ भेदभाव न हो और सभी को समान अधिकार मिल सकें।

वहीं जिला प्रशासन ने श्रमिकों से भी अपील की है कि वे अनुशासन और शांति बनाए रखें तथा अपने-अपने कार्यस्थलों पर नियमित रूप से कार्य करें। साथ ही श्रमिकों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

प्रशासन का यह कदम जिले में श्रमिकों और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।