अम्बेडकर नगर :
भाजपा कार्घयकर्ताओं ने र घर संपर्क कर गिनाई उपलब्धियां।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के भीटी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गांव चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क के क्रम में नि. मंडल अध्यक्ष दिलीप तिवारी के नेतृत्व में खजुरी मंडल के रुदऊपुर शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 354 पर लाभार्थियों से मिलकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्राम वासियों को विस्तार पूर्वक बताया तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के पंपलेट का वितरण किया इस अवसर पर मंडल मंत्री देवंती कनौजिया, निखिल मौर्य, शक्ति केंद्र संयोजक विनय गुप्ता, बूथ अध्यक्ष संत बक्श सिंह, जयप्रकाश गौड़, अवधेश तिवारी, शमी,राम रतन शर्मा, संगीता गौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
