सोमवार, 13 अप्रैल 2026

लखनऊ :नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, 80 महिलाओं ने ली “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” की शपथ।||Lucknow:The Nari Shakti Vandan Conference echoed the message of women's empowerment, with 80 women taking the pledge to "Save the Girl Child, Educate the Girl Child."||

शेयर करें:
लखनऊ :
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, 80 महिलाओं ने ली “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” की शपथ।
।। डी एस शास्त्री।।
दो टूक  :  लखनऊ जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” कार्यक्रम का आयोजन “पंचायत से पार्लियामेंट निर्णय में नारी, नव भारत की तैयारी” थीम के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर यूनिट-1, आशियाना, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। उनके साथ गैर सरकारी संगठन “मददगार” की सदस्या  रूसेल, वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर अर्चना सिंह एवं चौकी इंचार्ज  शालिनी सोनकर भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 80 महिलाओं एवं कर्मचारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सामूहिक रूप से सुना, जिसमें महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान सभी महिलाओं को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत शपथ दिलाई गई, जिससे समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की  सदस्या  अंजू प्रजापति को पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन ने महिलाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया तथा समाज में उनकी भागीदारी को और सशक्त बनाने का संदेश