लखनऊ :
कलेक्शन मैन से 75 की लूट करने वाला 50 हजार का इनामिया लुटेरा हुआ गिरफ्तार,कब्जे से दो लाख 10 हजार रुपये नगदी बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विभूति खण्ड क्षेत्र होटल सेवी ग्राण्ड के सामने से कलेक्शन मैन से रुपयों से भरा बैग लूट काण्ड मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपए का इनामिया लुटेरो को पुलिस टीम ने शनिवार को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 लाख 10 हजार रुपये नगद बरामद किया। थाना विभूतिखण्ड मे दर्ज मुकदमे मे अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।पुलिस ने अत तक 6 लुटेरों को गिरफ्तार कर चुकी है। लूट काण्ड मामले मे इससे पहले पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर 45 लाख बरामद किया था ।
विस्तार :
अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि
थाना विभूतिखण्ड पर दिनांक 05.04.2026 को वादी मुकदमा श्री निकुल सिंह महेंद्र सिंह जडेजा पुत्र महेन्द्र सिंह जडेजा निवासी परपाटन गुजरात के प्रस्तुत प्रार्थना-पत्र बाबत स्कार्पियो पर सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी को धक्का देकर नगद कैश से भरा बैग लेकर भाग जाने विषयक के आधार पर मु.अ.सं. 0119/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम 02 अज्ञात व्यक्ति के पंजीकृत किया गया।
उक्त प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए क्राइम ब्रान्च व थाना विभूतिखण्ड की टीम द्वारा दिनांक 10.04.2026 को ही घटना में संलिप्त 05 नफर अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उनके कब्जे से लूट का 45 लाख रुपया बरामद किया जा चुका है तथा अन्य लूटे गये पैसों की बरामदगी व घटना में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी थे। इसी क्रम में वांछित अभियुक्तों पर श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय द्वारा 50-50 हजार रुपयों का पुरुस्कार भी घोषित किया गया है तथा गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 25.04.2026 क्राइम ब्रांच की स्वाट/सर्विलांस टीम तथा थाना विभूतिखण्ड के अभियोग उपरोक्त के विवेचक द्वारा होटल सेवी ग्राण्ड के पास थाना क्षेत्र विभूतिखण्ड में लाखों रुपयों की लूट करने वाले गिरोह में शामिल 50 हजार रुपये पुरुस्कार घोषित वांछित लुटेरा सुमित गुप्ता उपरोक्त को कुकरैल पुल के आगे थाना क्षेत्र इन्दिरानगर से गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से 02 लाख 10 हजार रुपये नगद बरामद किये गये। पकड़े गये लुटेरे के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
यह था मामला -अपराध का तरीकाः-
अभियुक्तों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कम्पनी के पैसे को कलेक्ट करने गये व्यक्ति पर नजर रखी जा रही थी, जैसे ही कलेक्शन मैन पैसा लेकर कम्पनी में जमा करने के लिये जाने लगा तभी मौका देखकर स्कार्पियों पर सवार व्यक्तियों द्वारा कलेक्शन मैन को धक्का देकर रुपयों से भरे बैग को छीनकर बिना नम्बर प्लेट वाली स्कार्पियों पर सवार होकर फरार हो गये। लूटे गये पैसों को आपस में बांट कर अपने निजी खर्चों व शौक को पूरा करते हैं।
गिरफ्तार लुटेरा सुमित गुप्ता पुत्र स्व0 सर्वेश गुप्ता निवासी तख्वा विराजखंड-5,गोमतीनगर,थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ उम्र 26 वर्ष के पास से- 02 लाख 10 हजार रुपये नगदी बरामद किया गया है।
अनावरित अभियोग का विवरण-
1. मु.अ.सं. 0119/2026 धारा 309(4)/317(2)/317(5)/61(2) बीएनएस थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ
अभियुक्त सुमित गुप्ता उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु.अ.सं. 0119/2026 धारा 309(4)/ 317(2)/317(5)/61(2) बीएनएस थाना विभूतिखण्ड, लखनऊ
2. मु.अ.सं. 0035/2025 धारा 110/126(2)/281/351(2)/352 बीएनएस थाना हजरतगंज, लखनऊ
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. इंस्पेक्टर शिवानन्द मिश्रा प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम कमिश्नरेट लखनऊ
2. उ0नि0 केशव झा थाना विभूतिखण्ड
3. उ0नि0 राहुल त्रिपाठी सर्विलांस
4. उ0नि0 मो0 असलम स्वाट टीम कमिश्नरेट लखनऊ
5. हे0का0 अतुल कुमार पाण्डेय, सर्विलांस टीम कमिश्नरेट लखनऊ
6. हे0का0 अमित कुमार कुशवाहा स्वाट टीम कमिश्नरेट लखनऊ
7. हे०का० हबीब खान स्वाट टीम कमिश्नरेट लखनऊ
8. हे0का0 पवन कुमार सर्विलांस टीम कमिश्नरेट लखनऊ
इस घटना के सफल अनावरण, अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु क्राइम ब्रांच (जिसमें स्वाट एवं सर्विलांस टीम शामिल हैं) को विशेष रूप से लगाया गया था। टीम द्वारा निरंतर प्रयास से आज 50,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। पूर्व में भी इस प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं धनराशि की बरामदगी सुनिश्चित की जा चुकी है। शेष दो फरार अभियुक्तों के विरुद्ध भी 50,000-50,000 रुपये का पुरस्कार घोषित है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु टीमें लगातार प्रयासरत हैं तथा उन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
●अपर पुलिस उपायुक्त अपराध किरन यादव-की बाईट---
