शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: बीटा-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक व अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: बीटा-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की बाइक व अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा, थाना बीटा-2 पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई, जिससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 23 अप्रैल 2026 को बीटा-2 थाना पुलिस टीम ने होण्डा गोलचक्कर के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान अभियुक्त की पहचान ओमप्रकाश पुत्र रामेश्वर के रूप में हुई, जो हरियाणा के भिवानी जनपद के बवानी थाना क्षेत्र का निवासी है।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर DL3SAEM1530) और एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ थाना बीटा-2 में मु0अ0सं0- 144/2026 के तहत धारा 317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

बरामदगी में शामिल:

  • चोरी की एक मोटरसाइकिल
  • एक अवैध चाकू

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।