सोमवार, 13 अप्रैल 2026

गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने 2 हत्याभियुक्तों को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद, अस्पताल में हुई थी घटना

शेयर करें:
गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने 2 हत्याभियुक्तों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल चाकू बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि थाना धानेपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 111/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/110/352/118(2)/61(2)/3(5) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 02 आरोपी हत्याभियुक्तों अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप व उदयभान शुक्ला निवासीगण ग्राम इन्दईकपुरवा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा को बग्गी रोड से मतवरिया जाने वाली रोड पर थाना क्षेत्र धानेपुर से गिरफ्तार कर व घटना स्थल से 01 अदद चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया। 
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी भवनाथ पाण्डे पुत्र स्व० गंगोत्री पाण्डे निवासी ग्राम बेलहरी थाना धानेपुर द्वारा थाना धानेपुर में तहरीर दी गयी कि उनका नाती सत्यप्रकाश शुक्ला बग्गीरोड स्थित अनिल ओझा के हास्पिटल न्यू मेडलाइड बग्गीरोड में काम करता है। वहाँ 12.4.2026 को ड्यूटी की बात को लेकर विपक्षीगण अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप और उदयभान शुक्ला आदि के साथ वाद विवाद हुआ जिसपर नाराज विपक्षीगण द्वारा सत्यप्रकाश तथा सूचना पाकर बीच बचाव करने पहुँचे वादी के पुत्र आनन्द पाण्डे को लोहे की रॉड व चाकू से मारकर घायल कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये जहाँ आनन्द पाण्डे को मृत घोषित कर दिया गया तथा सत्यप्रकाश का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस क्रम में 13.4.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर दोनो आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना स्थल से 01 अदद चाकू (आलाकत्ल) बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।