लखनऊ :
आग का ताण्डव, जंगल की आग गांव मे पहुची,15 बकरियां और तीन भैस जिंदाजली,बचाने मे झुलसे लोग।
दो टूक : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र (21 अप्रैल 2026 के मलहा गांव जंगल में लगी आग फैलकर रिहायशी इलाके तक पहुंच गई। इस भीषण अग्निकांड में 15 बकरियां जिंदा जलकर मर गईं और कई घर जलकर खाक हो गए। आग बुझाने और बेजुबान जानवरों को बचाने के चक्कर मे क ई लोग झुलस गए। आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ है. तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किल हुई।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया और आग से झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर थाना-दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत मलहा गांव के जंगल से फैली भीषण आग ने रिहायशी इलाके के घरों को चपेट में ले लिया है भीषण आग की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना दुबग्गा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को बुलाया । दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की सहायता से जब-तक आग पर काबू पाते तब तक भारी नुक्सान हो गया। जिसमे पालतू कई बेजुबान बकरियां और भैंसे जिंदा जल गई। और घर गृहस्थी का भारी समान नुकसान हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारण निम्नलिखित क्षति होना बताया गया है
• रामविलास पुत्र स्व. सुखई की *परचून की दुकान जल गई।
• मोहित पुत्र महादेव के हाथ, पैर एवं चेहरा झुलस गया तथा एक भैंस जल गई।
• रामचन्द्र पुत्र स्व. नारायण की 13 बकरियां जल गईं।
• किसाना पत्नी रामकिशन का गेहूं एवं भूसा जल गया।
घटना में घायल व्यक्ति को आवश्यक उपचार हेतु भेजा गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। क्षति का विस्तृत आकलन एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
भीषण आग का ताण्डव की शिकार बेजुबान भैंसे जिंदा जली।
